सपन विचार ( प्रकाश-अंधकार )

सपने एक ऐसी विधा है जो इंसान को आने वाले समय के लिए सचेत करने का काम करते है। मनुष्य अच्छे सपने देखे तो इसका मतलब उसका बुरा समय खत्म होने वाला है या बुरे समय मे कुछ सुधार होने की सम्भावना बनती है। एक जैसे सपने रोज दिखना इसका मतलब यह है कि आप किसी वस्तु,रिस्ते आदि की मन मे चाहत रखते है पर कामयाब नही हो पा रहे। इस लिए रात्रि काल मे जब आपका प्रमष्तिस्क आपको उन इच्छाओ की याद दिलाता है। इसके अलावा रोज एक जैसा सपना दिखना इस बात की और संकेत भी देता है कि आपको मान्सिक आराम की जरुरत है।अत्धिक मानसिक तनाव से मुक्ति ले आराम करे खुश रहे। अधिक ना सोचे किसी विषेश चिन्ता से बाहर आए। आईए सपन विचार की एक और नई कडी मे सफर करते है।

सपने मे तेज प्रकाश दिखना———

सपने मे जब हम तेज रोशनी देखते है,जैसे कोई दीपक जलता देखना,सूर्य को चमकते देखना,टार्च की तेज रोशनी,आदि किसी भी प्रकार से नींद मे जब सपना दिखे जिसमे आपके चारो तरफ प्रकाश फैला हुआ नजर आने लगे। यह एक शुभ सूचना आपका प्रमष्तिस्क आपको भेज रहाँ है कि आने वाले समय मे आपको कुछ अच्छा समाचार,अच्छा ऊपहार,तरक्की,ईज्जत-मान सम्मान,कुछ भी हो सकता है जो आपको खुशियाँ देने वाली भविष्यवाणी आपका सपना आपको दे रहाँ है। हो सकता है कि आप किसी शुभ घडी के इंतजार मे थे वह अचानक आपको मिल जाए कुल मिला कर देखा जाए तो यह सपना बहुत ही शुभ संदेश देने वाला है।

सपने मे अंधकार ( घोर अंधकार ) दिखाई देना————

सपने मे आप देखे कि आपके आस-पास बहुत गहरा अंधकार है। आपको कुछ दिखाई नही दे रहाँ है।यह एक नकारात्मक सपना है सावधान होने की जरुरत है। अंधकार देखना कि आपका आने वाला समय आपके लिए अशुभ रह सकता है। इसे देख कर हो सकता है कोई बुरे समाचार मिले या आप कोई कार्य करे उसमे सफलता नही मिल पाए,किसी के दवारा कोई नुकसान देखना पडे। अंधकार वाला सपना यह बताता है कि आप नेगटिविटी मे है या आपके आस-पास नेगटिविटी भरी पडी है। यह नेगटिविटी आपको सही सोच बनने नही दे रही हो। आपका प्रमष्तिस्क आपको सचेत कर रहाँ हो कि आप अपनी बुरी आदते बदले या देखे किसी बुरे इंसान की बातो मे तो नही आते। दुष्ट लोगो का साथ छोडने का संकेत आपका प्रमष्तिस्क आपको दे रहाँ हो। जो भी हो पर इतना तय है कि आप नकारात्मक दृष्टि,सोच रखते है। इसके सुधार के लिे अपने इष्ट की शरण मे जाए या किसी नेक बुद्धि इंसान के बताए अच्छे मार्ग पर चले।

सपने मे कोई ग्रहण देखना———–

सपने मे आप देखते है कि सूर्य को ग्रहण लगा है या चंद्रमा को ग्रहण लगा है। इस तरह कोई भी ग्रहणकाल नजर आए इसका साफ मतलब है कि आपको किसी प्रकार की अशुभता का सामना करना पड सकता है।ऐसे मे आप किसी का भला करने चलोगे तो वहाँ से नकारात्मक ही होओगे। यहाँ एक कहावत का सहारा लेते है कि———–जीवन मे ग्रहण लग गया। कुछ लोगो को कहते सुना होगा कि हम कोई काम भी करे सफलता नही मिलती बनते काम बिगड जाते है। हमारे जीवन मे ग्रहण लगा हुआ है। बस यही बात यहाँ चरित्रार्थ होती है। आप कितना भी परिश्रम कर ले सफलता शून्य मात्र ही हाथ लगती है। इस तरह के सपने देखने और उस से मिलने वाली अशुभता से बचने के लिए अगर कोई काम जो आप शुरु करना चाहते थे कुछ दिनो के लिए उसे टाल दिजिए जब समय शुभ हो जाए तो शुरु कर देना चाहिए। ना से तो देर भली।

सपने मे दीपक,या रोशनी लिए सुहागन दिखे———–

सपने मे आप देखते है कि कोई सुहागन महिला जिसने सुहाग चिन्ह धारण कर रखे है यानि सुन्दर वस्त्राभूषण ( सुन्दर गहने कपडो से सजी ) पहन रखे है। खुब सज्जी-धज्जी हाथ मे दीपक या कोई तेज रोशनी पकडे आपकी तरफ आ रही है। इसका मतलब आप के खुश होने का समय आ गया। यह सपना साक्षात लक्ष्मी जी का आपको दर्शन है। आपको किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिलने वाला है। अगर ऐसा सपना कोई अविवाहित लडका जिसकी विवाह की उमर है अगर वह यह ऐसा सपना देखता है तो इसका अर्थ कि जल्दी उसके जीवन मे पत्नि आने का समय है जो कि उसके लिए भाग्य खोलने का काम करने वाली है। किसी भाग्यशालिनी लडकी से उसका विवाह होने की सम्भावना बताता है।

विशेष तथ्य———-

जब कोई शुभ सपना दिखाई दे तो इसका जिकर किसी भी नही करना चाहिेए इस सपने के पुरा होने तक एकदम गुप्त रखना चाहिए। नही तो किसी नेगटिविटी मे फस कर आपका वह सपना केवल सपना बन कर ही ना रह जाए। इस लिए पुरी तरह गुप्त रखना चाहिेए।

जब आप किसी अशुभता देने वाला सपना देखे तो उसे देखने वाले को सुबह स्नान आदि करके अपने इष्ट की शरण मे बैठना चाहिए। अपने इष्ट देव से मन ही मन उस अनिष्ट ( अशुभ ) फल देने वाले सपने के बारे मे बता कर उस अनिष्ता को नष्ट करने के लिए अपने इष्ट देव से प्रर्थना करे।

इष्ट देव वह होते है जो हमे सदैव मदद करते है। जिस भी देवता को हम मन से ध्यान करते है। ऐसे देव हमारे सहायक होते है। यह हमारे आने वाले कष्टो को हरते है।

चित्रा मल्होत्रा की कलम से

Advertisement

एक उत्तर दें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s