सपन विचार ( सांड दिखना )

हम रात मे सोते समय कई बार सपने देखते है। कई बार हम दिन मे या कभी सोचा हुआ रात मे नींद मे उसे देखते है मगर कई बार कोई ऐसे सपने जीसे हमने कभी देखा या सुना या सोचा नही होता फिर भी हमे दिखता है। ऐसे सपने ही फल देने वाले होते है यानि हमे हमारे आने वाले समय का आभास पुर्व ही करवा देते है। सपन देखने के बाद उसका फल मिलना भी जीवन मे होता है।

अर्ध-रात्रि के समय देखा सपना पुरा होने की मात्र 22-30 प्रतिशत ही सम्भावना होती है। अगर ऐसा सपन पुरा होता है तो उसके लिए सपन देखने के कई महिने बाद फल देता है। अमृत वेला मे देखा गया सपना 4-5 बजे के आस-पास महिने मे पुरा होने की सम्भावना होती है। इसका फल मिलना पक्का है। सुबह 5से उढने तक का समय (5-7 बजे ) यह सपन बहुत जल्दी ही अपना फल प्रदान करेगा यानि देखने के 10-15 दिनो के भीतर आया है तो अधिक से अधिक 1-2 महिने मे सफल होते है।

आज हम बात करते है की सपन मे हमे अगर सांड दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि कोई हमारा गुप्त शत्रु है जो हमारा अहीत करना चाहता है।

अगर सपन मे सांड हमारे पिछे भागता है या हम पर हमला करता है या हमला करने की कोशिश करता है तो समझ ले कि वह हमारा गुप्त शत्रु है और उसने हमे नुकसान पहुचाने की गुप्त योजना बना रखी है और वह कभी भी हमे नुकसान पहुचा सकता है।

अगर सपने मे देखे की सांड ने आपको घेर लिया है और वह आपको मारने पर अमादा है इसका मतलब यह है कि आपके गुप्त शत्रु ने आपको नुसान पहुचाने की योजना बनाई उसे वह पुरा करने मे सफल हो गया वह आपका किसी सोची समझी युक्ति से आपका अहीत करेगा अब आपको पुरी तरह से आने वाली मुश्वित का सामना करने के लिए शतर्क हो जाना चाहिए नही तो शत्रु आपको ऐसा नुकसान पहुचाएगा की आप खत्म ही हो जाए,तन,मन,धन किसी भी तरह का आपका नुकसान हो सकता है। इस तरह आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।

अगर आपने सपने मे देखा कि सांड आप पर हमला कर रहाँ है और आप उस से बचने के प्रयास करते है या किसी से मदद मांगते है, या कोई आपको बचाता हुआ दिखे तो समझ लिजीए की आपका गुप्त शत्रु आपका अहीत तो करेगा मगर आप को लोगो की मदद मिल जाएगी कोई आपको उस शत्रु की गुप्त आक्रमण से बचाने के लिए आएगा और आपको बचा लेगा।

अगर आप सपन मे देखे की सांड ने आप पर हमला करने की कोशिश की है उसने आपको घेर लिया है। आप मदद के लिए चिल्ला रहे है और वहाँ से भाग जाते है। इसका मतलब गुप्त शत्रु की गुप्त योजना जो आपको बरबाद करने के लिए बनाई है उस के चक्कर मे फस तो जाएंगे मगर आपको वह बरबाद नही कर सकेगा कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा और आपको बचा लेगा।

अगर आप सपने मे सांड को आप पर बार करते देखे और आप वहाँ से भाग जाते है और ऐसी जगह पहुच जाते है जहाँ पर फलो की दुकान लगी हो और वह फल वाला डंडा लेकर उस सांड को भगा दे तो इसका अर्थ है कि कोई गुप्त शत्रु आपको कुचने पर अमादा है इस लिए वह योजना भी बना लेगा और उस योजना के तहत वह आप को नुकसान भी पहुचाएगा मगर आपने अपने जीवन मे जो पुन्य के कार्य,भलाई के कार्य,या भगती की है उसका फल मिल जाएगा इसकी बदौलत आपका बचाव हो जाएगा वह गुप्त शत्रु आपका बहुत नुकसान नही कर सकेगा।

टिप्स——–

अगर आप इस तरह का खराब सपना देखे तो गाय को हरा-चारा खिला दे या किसी गरीब को दान दे देव, या मंदिर मे जाकर वह सपन भगवान के सामने मन ही मन सुना कर आए और आते समय तुलसी पत्र वाला चरणामत्र पिलेवे। कुछ लोगो का मानना है मल त्याते समय भी उस सपने को मन ही मन मे दोहरा दे तब भी इस तरह के सपने का बुरा फल समाप्त हो जाता है।

Advertisement

4 विचार “सपन विचार ( सांड दिखना )&rdquo पर;

एक उत्तर दें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s